Explore

Search

May 16, 2026 1:54 am

सिवान : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

महादेवा और मैरवा थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं, छह लोग घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

सिवान : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।

पहली घटना महादेवा थाना क्षेत्र के झुन्नापुर गांव के समीप हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में चार युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी विनय कुमार, धमेंद्र साह, गोपालगंज जिले के मीरगंज निवासी राजीव कुमार तथा अशोक कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सभी युवक दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी झुन्नापुर के समीप दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

वहीं दूसरी दुर्घटना मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओवरब्रिज के समीप घटी। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मैरवा निवासी अरूण कुमार श्रीवास्तव एवं अभिषेक कुमार शामिल हैं। दोनों युवक शहर की ओर आ रहे थे कि तभी तेज गति से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर