✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में 14 मार्च को हुई अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पुलिस ने चार प्राथमिकी दर्ज की हैं।
पहली घटना – कबाड़ी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट
चोरमा टोला टारी निवासी राजू कुमार सहनी ने अपनी कबाड़ी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप लगाते हुए गांव के संतोष यादव, दीपक यादव, लालू यादव, प्रकाश यादव, जयलाल यादव, विद्यार्थी यादव, अंकुर मांझी और चंदन यादव को नामजद किया है।
दूसरी घटना – महिला के साथ मारपीट
लहुड़ी कौड़ियां निवासी देवीलाल यादव की पत्नी गीता देवी ने अपने गांव के ही चंदन कुमार यादव, जनार्दन राय, शैलेश राय और गजेंद्र कुमार पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
तीसरी घटना – घर पर हमला और मारपीट
भीखमपुर निवासी संजय सिंह की पत्नी प्रेमशिला देवी ने गांव के ही विकास सिंह सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
चौथी घटना – दुकान में सो रहे व्यक्ति पर हमला
सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी दिलीप सहनी ने भगवानपुर हाट थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि वह चोरमा बाजार स्थित गेट ग्रिल की दुकान पर सो रहा था, तभी चोरमा टोला टारी निवासी संतोष यादव सहित पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी
सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।