Explore

Search

January 20, 2026 3:43 pm

सिवान : अनियंत्रित ट्रक ने ओवरब्रिज पर मचाया कहर, तीन वाहन पलटे

सिवान : अनियंत्रित ट्रक ने ओवरब्रिज पर मचाया कहर, तीन वाहन पलटे
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

आंदर ढाला ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कार्पियो, टोयोटा और एक कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला रेलवे ओवर ब्रिज पर मंगलवार की रात लगभग 9 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कार्पियो, टोयोटा व एक अन्य कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और पुल पर ही पलट गईं। गनीमत रही कि तीनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल नहीं हुए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक आंदर की ओर से आ रहा था और पुल पर चढ़ते ही उसकी रफ्तार बेकाबू हो गई। पहले उसने स्कार्पियो में टक्कर मारी, फिर टोयोटा और अंत में एक कार को पीछे से धक्का दे मारा। इस हादसे में टोयोटा बुरी तरह चकनाचूर हो गई जबकि अन्य दो वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घायलों की पहचान अमनदीप और अजहर के रूप में हुई है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों खतरे से बाहर बताए गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का काम स्थानीय लोगों की मदद से किया गया, हालांकि एक वाहन देर रात तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर