Explore

Search

May 8, 2026 2:29 pm

सिवान : अनाधिकृत नियुक्ति को लेकर तीन पर प्राथमिकी दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सीवान. नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड निवासी मोहम्मद मन्तजिर की पत्नी रेहाना खातून ने एक कंपनी में बिना किसी अनुमति के निदेशक नियुक्त करने पर तीन लोगो पर धोखाधड़ी का प्राथमिकी साइबर थाना में दर्ज कराई है।रेहाना खातून ने अपने प्राथमिकी में कही हैं कि मैं एक कम्पनी कि एक निदेशक एवं 50% शेयरधारक हूं।मेरा पति डॉ मुन्तजिर कम्पनी में निदेशक हैं और शेष 50% हिसेदारी रखते है। उन्होंने अपने भाई जोवैर और उनके पुत्र यासिर जोवैर को मेरी जानकारी , सहमती और भागीदारी के बिना कम्पनी का निदेशक नियुक्त कर दिया है।वही मेरे डिजिटल हस्ताक्षर सर्टिफिकेट का इस नियुक्ति के लिए दुरूपयोग और धोखाधड़ी किया गया है।इधर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर