Explore

Search

June 26, 2026 12:50 am

सिवान : अग्निशमन सेवा सप्ताह: प्रभात फेरी निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • अग्निशमन विभाग ने निकाली प्रभात फेरी
  • शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी जागरूकता रैली
  • विद्यालयों में छात्रों को दी गई अग्नि सुरक्षा की जानकारी
  • गैस सिलेंडर व आग से बचाव के उपाय बताए गए

सिवान: अग्निशमन सेवा सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को शहर में अग्निशमन विभाग द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन परिसर स्थित अग्निशमन कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों गोपालगंज मोड़, जेपी चौक, बबुनिया मोड़ और फतेहपुर होते हुए पुनः पुलिस लाइन परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
प्रभात फेरी में अग्निशमन कर्मियों के साथ स्थानीय अधिकारी और नागरिक भी शामिल हुए। इस रैली के माध्यम से लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इसके बाद विभिन्न विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए, इस पर विशेष जोर दिया गया।
छात्रों को बताया गया कि सिलेंडर में आग लगने पर पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, बल्कि सबसे पहले मुख्य वाल्व को बंद करना चाहिए और कंबल या गीले कपड़े से आग को दबाने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देने की सलाह दी गई।
इसके अलावा ‘स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल’ तकनीक, धुएं से बचाव के लिए झुककर या रेंगते हुए बाहर निकलने के तरीके और घर व स्कूलों में फायर एक्सटिंग्विशर रखने तथा नियमित मॉक ड्रिल कराने की आवश्यकता पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर