Explore

Search

December 11, 2025 4:22 am

सिवान : अग्निकांड से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जिलेवासियों से सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील, प्रशासन ने जारी की सावधानियां

सिवान : गर्मी के मौसम में लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि विशेष रूप से कच्चे घरों में रहने वाले लोग सुबह 9 बजे से पहले ही भोजन तैयार कर लें और चूल्हे की आग को पूरी तरह बुझा दें।

प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि जलावन के रूप में सूखे पत्ते या खरपतवार का प्रयोग न करें। स्वच्छता के नाम पर कूड़े के ढेर में आग न लगाएं। बीड़ी-सिगरेट का प्रयोग करने के बाद उसे पूरी तरह बुझा कर ही फेंकें। रात को सोने से पहले लालटेन और ढिबरी को अवश्य बुझा दें।

इसके अलावा घरों में अधिकाधिक मात्रा में पानी का भंडारण रखने, पेट्रोल-डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थों को घर में न रखने और थ्रेसिंग के समय विशेष सतर्कता बरतने की भी अपील की गई है। साथ ही किसी भी प्रकार के समारोह में पटाखों का उपयोग न करने की सलाह दी गई है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी लोग सजग और सतर्क रहें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर