Explore

Search

May 14, 2026 9:24 am

सिवान : अखिल भारतीय पासी समाज के जिलाध्यक्ष बने सुदर्शन चौधरी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • बैठक में संगठन विस्तार और सामाजिक एकता पर जोर
  • ललित बस स्टैंड स्थित होटल में आयोजित हुई बैठक
  • प्रदेश अध्यक्ष ललन चौधरी का हुआ भव्य स्वागत
  • सर्वसम्मति से सुदर्शन चौधरी को जिलाध्यक्ष चुना गया
  • शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उन्नति पर जोर

शहर के ललित बस स्टैंड स्थित एक होटल में रविवार को अखिल भारतीय पासी समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललन चौधरी उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत में समाज के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमाला और अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकता और समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी कराया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सुदर्शन चौधरी को जिलाध्यक्ष चुना गया। उनके चयन के बाद उपस्थित लोगों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुदर्शन चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह समाज की पहली बैठक है और आने वाले त्रिस्तरीय चुनावों में समाज की एकता बनाए रखना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि एक पद पर केवल एक ही उम्मीदवार उतारने की रणनीति अपनाई जाएगी, जिससे समाज की जीत सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने आगे कहा कि समाज के लोगों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर रमेश चौधरी, भारत चौधरी, लालबाबू चौधरी, मैनेजर चौधरी, मुन्ना चौधरी, राजकुमार सिपाही चौधरी, राजकिशोर चौधरी, मुकेश चौधरी सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर