Explore

Search

February 15, 2026 12:46 pm

सिवान : अंडा नहीं देने पर देवर ने मुर्गी की गला दबाकर की हत्या, भाभी ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर

अंडा नहीं देने पर देवर ने मुर्गी की गला दबाकर की हत्या, भाभी ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान के टड़वां गांव की घटना, महिला ने थाने में रोते हुए लगाई न्याय की गुहार

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टडवां गांव से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां अंडा नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने अपनी भाभी की पालतू मुर्गी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में पीड़िता रिंकी देवी ने अपने देवर गुड्डू कुमार समेत दो महिलाओं – शिला देवी और सोनम कुमारी – पर मारपीट और मुर्गी की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला का कहना है कि उसे अपनी मुर्गी से बेहद लगाव था, वह उसके साथ ही सोती थी। लेकिन एक दिन अंडा नहीं मिलने पर उसके देवर ने विवाद किया और अगले दिन ही मुर्गी की हत्या कर दी। रिंकी देवी का आरोप है कि गुड्डू कुमार रोज इस मुर्गी के दो अंडे खाता था। जब एक दिन अंडा नहीं मिला तो पहले विवाद हुआ और फिर मिलकर मुर्गी की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

रिंकी देवी ने थाने में ही रोते हुए घटना की जानकारी दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अशोक दास ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर