Explore

Search

May 25, 2026 9:37 pm

सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जदयू नेताओं ने दी बधाई

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जदयू नेताओं ने जताया भरोसा, कहा— विकास को मिलेगी नई रफ्तार

  • प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल करीम रिजवी ने दी मुबारकबाद
  • पूर्व जिला अध्यक्ष मंसूर आलम ने जताया विकास पर विश्वास
  • नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगा बिहार
  • एनडीए सरकार के कार्यों की सराहना

सिवान। बिहार में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल करीम रिजवी तथा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष मंसूर आलम ने उन्हें बधाई एवं मुबारकबाद दी है।
जदयू नेता मंसूर आलम ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के पथ पर तेजी से आगे बढ़ते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
उन्होंने आगे कहा कि एनडीए सरकार बिहार में विकास कार्यों का नया इतिहास लिखेगी। साथ ही नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्य आज भी जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। जदयू और एनडीए के लाखों कार्यकर्ताओं को भरोसा है कि “न्याय के साथ विकास” कार्यक्रम को और गति मिलेगी और बिहार का विकास मॉडल और तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा।
बधाई देने वालों में मुर्तजा अली कैसर, निकेश चंद्र तिवारी, अमिरूल्लाह सैफी, लक्ष्ण देव पटेल, म. नूरैन, दरवेश आलम सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर