Explore

Search

July 27, 2026 12:46 pm

रघुनाथपुर : शराब तस्करी के आरोपित की पिटाई, छह साल से था फरार, घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला

शराब तस्करी के आरोपित की पिटाई, छह साल से था फरार, घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव का मामला, घायल ने दो शराब तस्करों पर लगाया अपहरण और मारपीट का आरोप

सिवान: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी अजय यादव, जो कि शराब तस्करी के मामले में पिछले छह वर्षों से फरार चल रहा था, बुधवार को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला। उसे पुलिस की मदद से दरौली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया

पुलिस के अनुसार अजय यादव दरौली थाना के कांड संख्या 139/19 में नामजद शराब तस्कर है और लंबे समय से फरार था।

घायल अजय यादव ने लगाए गंभीर आरोप
अजय यादव का कहना है कि बुधवार को दो अन्य शराब तस्करों ने उसे फोन कर बुलाया और आंदर थाना क्षेत्र के बरवा गांव ले जाकर उसे पेड़ से बांध कर बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे दरौली थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में फिर से पीटा गया और अधमरा कर सुनसान सड़क किनारे फेंक दिया गया

सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल को सड़क किनारे से उठाकर प्राथमिक इलाज के लिए दरौली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अब तक नामजद हमलावरों के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि घायल की स्थिति सामान्य होने के बाद विस्तृत बयान लिया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर