Explore

Search

March 4, 2026 2:28 am

रघुनाथपुर : प्रेम प्रसंग में हुई थी शिवम की हत्या, तीन गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के दक्षिण गेहूं के खेत में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 14 फरवरी को सिसवन थाना क्षेत्र के शुभहाता निवासी ललन सिंह के 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार सिंह उर्फ बमबम का शव बरामद किया था। उसकी हत्या चाकू से गोदकर की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि शिवम की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई थी। पुलिस ने तीनों को पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपितों में सिसवन थाना क्षेत्र के शुभहाता निवासी आकाश कुमार सिंह उर्फ टाइगर, शशिकांत सिंह और बनवारी सिंह शामिल हैं। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट हो गया कि हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई थी। पुलिस अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि 13 फरवरी की रात शुभहाता निवासी शिवम कुमार सिंह की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को नेवारी चंवर स्थित गेहूं के खेत में फेंक दिया गया था। अगले दिन 14 फरवरी को जब ग्रामीण खेत की ओर गए तो शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया था।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर