Explore

Search

March 15, 2026 2:24 pm

रघुनाथपुर पुलिस ने फरार वारंटी को भेजा जेल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

2019 के दर्ज मामले में लंबे समय से था फरार, पुलिस ने की गिरफ्तारी

रघुनाथपुर (सिवान): थाना क्षेत्र के हरनाथपुर निवासी फरार वारंटी बिनोद पांडेय को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मंगलवार को उसे सिवान जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विजय कुमार चौधरी ने बताया कि बिनोद पांडेय के खिलाफ थाना कांड संख्या 79/2019 में मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। लगातार निगरानी और छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर