Explore

Search

August 13, 2026 8:18 am

रघुनाथपुर : पशुपति नाथ चतुर्वेदी ने रघुनाथपुर में किया जनसंपर्क, विकास और समस्याओं पर जताई प्रतिबद्धता

पशुपति नाथ चतुर्वेदी ने रघुनाथपुर में किया जनसंपर्क, विकास और समस्याओं पर जताई प्रतिबद्धता
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

हड़ताली राजस्व कर्मियों से वार्ता कर समाधान की उठाई मांग

रघुनाथपुर (सिवान) : समाजसेवी पशुपति नाथ चतुर्वेदी ने रविवार को रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की विकासात्मक जरूरतों पर चर्चा की।

जनसंपर्क के दौरान लोगों ने उन्हें कई समस्याओं से अवगत कराया, जिनमें प्रमुख रूप से राजस्व विभाग के कर्मियों की हड़ताल के कारण रुकी हुई जमीन संबंधित कार्यों की शिकायतें सामने आईं। इस पर चतुर्वेदी ने जनता के हित में सरकार से अपील की कि हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान निकाला जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी से राहत मिले।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे क्षेत्र में रुकी हुई सरकारी योजनाओं को गति देने और नए विकास कार्यों की शुरुआत हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर