Explore

Search

April 22, 2026 8:14 am

रघुनाथपुर : दस्तावेज नवीस संघ ने ई-निबंधन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रघुनाथपुर (सिवान): प्रखंड मुख्यालय स्थित निबंधन कार्यालय में शुक्रवार को बिहार दस्तावेज नवीस संघ ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संघ के प्रखंड अध्यक्ष देवराज भगत के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपरलेस बनाने के निर्णय के खिलाफ किया गया।

प्रखंड संघ अध्यक्ष देवराज भगत ने कहा कि इस नए नियम से बिहार में बड़ी संख्या में बेरोजगारी बढ़ेगी। लाखों लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा और वे भुखमरी का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने बिहार सरकार से इस नियम को तत्काल वापस लेने की अपील की।

इस विरोध प्रदर्शन में शंभू प्रसाद श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, सैफ फैयाज अब्बास, असदूस कुदुस खान, विनय कुमार, मनोज कुमार सिंह, विनोद वर्मा, रोहित सिन्हा सहित कई अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने सरकार के इस फैसले को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर