रघुनाथपुर को रेलवे नेटवर्क से जोड़े केंद्र सरकार: पशुपति नाथ चतुर्वेदी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर स्टेशन निर्माण और कनेक्टिविटी की मांग, प्रेस कांफ्रेंस में रखी विकास की चिंता
सिवान: रघुनाथपुर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी पशुपति नाथ चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रघुनाथपुर को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने और वहां स्टेशन निर्माण की मांग की है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि रघुनाथपुर क्षेत्र वर्षों से रेल संपर्क से वंचित है, जिससे विकास की गति बाधित हो रही है।

उन्होंने बलिया को सिवान से और मांझी को उत्तर प्रदेश के लार स्टेशन से रघुनाथपुर स्टेशन के माध्यम से जोड़ने का सुझाव दिया। चतुर्वेदी ने यह भी कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक और धार्मिक विशेषताओं को देखते हुए इसे सरयू तट पर बसी ‘दूसरी अयोध्या’ कहा जा सकता है, और इसी अनुरूप यहां विकास की दरकार है।
उन्होंने वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि रघुनाथपुर की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चतुर्वेदी ने अपील की कि 20 जून को जसौली में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में इस मांग को समाचार माध्यमों के जरिए प्रमुखता से उठाया जाए, ताकि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाए।