Explore

Search

March 12, 2026 10:03 am

मैरवा : 12 सदस्यीय सिवान जिला महिला हैंडबॉल टीम घोषित, मधेपुरा में करेगी प्रतिनिधित्व

 12 सदस्यीय सिवान जिला महिला हैंडबॉल टीम घोषित, मधेपुरा में करेगी प्रतिनिधित्व
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बिहार सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में दम दिखाएगी सिवान की बेटियां

मैरवा: हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा मधेपुरा में 28 से 30 जून 2025 तक आयोजित होने वाली द्वितीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए सिवान जिला सीनियर महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा सिवान हैंडबॉल संघ की महासचिव सलमा खातून ने की।

ज्ञात हो कि 22 जून को रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी मैदान में हुए चयन ट्रायल में दो दर्जन से अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया का नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू कुमारी और एनआईएस कोच विवेक कुमार सिंह ने किया।

घोषित टीम इस प्रकार है:

  1. खुशबू कुमारी शर्मा (कप्तान)
  2. सुमन कुमारी (उपकप्तान)
  3. गायत्री कुमारी
  4. चंदा कुमारी
  5. सोनाली कुमारी सिंह
  6. प्रतिभा कुमारी
  7. शालू कुमारी भारती
  8. शालू कुमारी राम
  9. संजना कुमारी
  10. तान्या मिश्रा
  11. अल्का कुमारी
  12. रंजना कुमारी

टीम 26 जून को सिवान रेलवे स्टेशन से मधेपुरा के लिए रवाना होगी।

टीम को शुभकामनाएं देने वालों में हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, IMS सिवान के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण सिंहा, सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉ. रीता सिंहा, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आरती रानी पांडेय, डॉ. आशुतोष कुमार सिंहा, डॉ. शंकर सिंह, डॉ. रामजी चौधरी, डॉ. राम इकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. एम. जे. अकबर, डॉ. इंद्र मोहन, डॉ. विनय पांडेय, मुख्य संरक्षक डॉ. आर. एन. ओझा, आरएलबीएसए फाउंडेशन के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा, सार्थक कुमार पाठक समेत कई गणमान्य लोग शामिल हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर