Explore

Search

January 24, 2026 1:58 pm

मैरवा स्टेशन पर महिला यात्री का पर्स चुराने की कोशिश, चार महिला चोर गिरफ्तार

मैरवा स्टेशन पर महिला यात्री का पर्स चुराने की कोशिश, चार महिला चोर गिरफ्तार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता, आधार, पैन और नकदी सहित सामान बरामद

सिवान: मैरवा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला यात्री का पर्स चुराने के प्रयास में चार महिला चोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी महिलाएं भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं।

गिरफ्तार महिलाओं के नाम हैं — जिम्पा सोबर, मीशू देवी, रानू कुमारी और रिंपा कुमारी। इनके पास से एक चोरी किया गया हैंड पर्स, ₹1500 नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार को आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टास्क टीम मैरवा स्टेशन पर नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर जैसे ही मौर्य एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15028) पहुंची, पटना निवासी महिला यात्री सुनीता देवी ट्रेन में सवार हो रही थीं। उसी वक्त चारों महिला चोरों ने उनका पर्स चुराने की कोशिश की, लेकिन टीम की सतर्कता से उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

इस मामले की जांच जीआरपी के पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा की जा रही है। छापेमारी टीम में आरपीएफ के उप निरीक्षक जयेंद्र मिश्रा, सउनि शैलेंद्र कुमार पांडेय, कांस्टेबल विजय यादव, राम कुमार यादव, अनिल कुमार, विनय राय, महिला कांस्टेबल रीना कुमारी समेत अन्य जवान शामिल थे।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा स्वयं भी सुनिश्चित करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेल पुलिस को दें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर