Explore

Search

December 15, 2025 11:10 am

मैरवा : सूर्यपुरा हत्या मामले के सभी आरोपित फरार, पुलिस की छापेमारी जारी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भूमि विवाद में भाई की हत्या के बाद आरोपितों ने छोड़ा घर, मोबाइल भी बंद; पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस हत्या मामले में नामजद सभी आरोपित घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है और आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। सभी के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं।

घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब सूर्यपुरा निवासी भगवान शर्मा के तीन सगे भाइयों के बीच भूमि को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के दौरान भगवान शर्मा को गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी ज्ञानती देवी ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें सुभाष शर्मा, परशुराम शर्मा, सुधीर शर्मा, आदर्श शर्मा, लक्ष्मी कुमारी समेत अन्य को आरोपित किया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया था और अब रिपोर्ट का इंतजार है। प्राथमिकी में मृतक की पत्नी ने सीधे तौर पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए रणनीति बना रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर