Explore

Search

April 20, 2026 2:20 am

मैरवा (सीवान): ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत तितरा गांव के पास बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल युवकों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के सजना गांव निवासी राहुल कुमार एवं वीएन शर्मा के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर जा रहे थे। जैसे ही वे तितरा गांव के समीप पहुंचे, तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को उठाकर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा, जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर