Explore

Search

April 21, 2026 5:45 am

मैरवा : विद्यालय की व्यवस्था ठीक करने के निर्देश

✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा (सिवान) : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़गांव में प्रधानाध्यापक के प्रभार और कुव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को विधायक अमरजीत कुशवाहा और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) ने ग्रामीणों और शिक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में विद्यालय की व्यवस्था सुधारने का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया गया।

बैठक में विधायक और बीईओ ने ग्रामीणों, शिक्षकों और प्रधानाध्यापक की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान मध्याह्न भोजन का संचालन व्यवस्थित करने और उसकी निगरानी के लिए एक कमेटी बनाई गई। साथ ही, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने और विभागीय निर्देशों का पालन करने का सख्त आदेश दिया गया। बीईओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 19 दिसंबर को ग्रामीणों ने विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद यह बैठक आयोजित की गई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर