Explore

Search

April 22, 2026 7:27 am

मैरवा : लापता किशोर के शव की पहचान के बाद प्राथमिकी कर पुलिस कर रही जांच

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा (सिवान) : मैरवा रेलवे स्टेशन के समीप 25 दिसंबर को गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के पुरानी चौक से लापता किशोर का शव बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मैरवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रेन से हुई दुर्घटना के अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच शुरू की है।

गोपालगंज के नगर थाना के पुरानी चौक निवासी राजकुमार सोनी का पुत्र कुश कुमार 25 दिसंबर को घर से लापता हो गया था। उसके बाद स्वजन ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। उसी दिन उसका शव मैरवा रेलवे स्टेशन से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर पाया गया। माना जा रहा है कि किशोर ट्रेन की चपेट में आकर मरा, लेकिन वह मैरवा कैसे पहुंचा, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा। बाद में मृतक की पहचान होने पर स्वजन थाने पहुंचे, और इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मृतक के स्वजन से पूछताछ कर सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर