राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में सिमरन परवीन ने जीता स्वर्ण पदक, बिहार को दिलाया गर्व
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की होनहार खिलाड़ी ने उत्तराखंड में रचा इतिहास
मैरवा (सिवान): रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सिमरन परवीन ने उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप (7–9 जुलाई 2025) में बिहार की टीम की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले व राज्य का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए एकेडमी के संस्थापक एवं निदेशक संजय पाठक ने बताया कि बिहार की 12 सदस्यीय टीम में सिमरन का चयन हुआ था और उन्होंने अपने दमदार खेल और अनुशासन से टीम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे पूर्व भी सिमरन कई बार बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
सिमरन परवीन सिवान जिले के दरौली प्रखंड अंतर्गत करोम गांव निवासी हैं। वह शिक्षिका अफरोजा अंसारी एवं इस्लाम अंसारी की द्वितीय पुत्री हैं। खेल के प्रति उनकी निष्ठा, लगन और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
बिहार टीम की जीत और सिमरन की उपलब्धि पर जिलेभर में खुशी की लहर है। सिवान जिला रग्बी फुटबॉल संघ के महासचिव संतोष कुमार सिंह, आईएमए सिवान के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण सिंहा, सचिव डॉ. शरद चौधरी, डॉ. रीता सिंहा, डॉ. संगीता चौधरी, डॉ. राम इकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ. रामजी चौधरी, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. इंद्र मोहन, डॉ. शंकर सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार सिंहा, डॉ. जेएन प्रसाद, मुख्य संरक्षक डॉ. आरएन ओझा, आरएलबीएसए फाउंडेशन के निदेशक राजीव लोचन मिश्रा, स्पोर्ट्स इंचार्ज सलमान खातून, उषा कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रधानाध्यापक विकास दीक्षित सहित कई अन्य शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने सिमरन को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
संजय पाठक ने बताया कि बिहार राज्य रग्बी फुटबॉल संघ व राज्य सरकार के सहयोग से रग्बी जैसे खेलों में प्रतिभाओं को नया मंच मिल रहा है, जिसका लाभ सिमरन जैसी खिलाड़ी ले रही हैं।