Explore

Search

March 14, 2026 5:17 pm

मैरवा : रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी और सिवान महिला टीम की ऐतिहासिक सफलता

रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी और सिवान महिला टीम की ऐतिहासिक सफलता
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मधेपुरा में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में दोनों टीमों ने फाइनल में बनाई जगह, सिवान ने रचा इतिहास

मैरवा : हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा मधेपुरा जिले में 28 से 30 जून 2025 तक आयोजित द्वितीय बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में सिवान की दो महिला टीमों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने चैंपियनशिप का खिताब जीता, जबकि सिवान जिला टीम उपविजेता रही।

इस प्रतियोगिता में बिहार के 20 जिलों की टीमों ने भाग लिया। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी और सिवान जिला टीम ने अपने बेहतरीन खेल से सभी विरोधी टीमों को बड़े अंतर से हराते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल मुकाबले में रानी लक्ष्मीबाई एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम की खिलाड़ी:
निक्की कुमारी, रूबी कुमारी, निशा कुमारी, सिंधु कुमारी, वैष्णवी कुमारी, अर्चना कुमारी, ज्योति कुमारी (सीनियर), ज्योति कुमारी (जूनियर), अंशु कुमारी, खुशी कुमारी, अंजली कुमारी और नीतू कुमारी।

उपविजेता सिवान टीम की खिलाड़ी:
खुशबू कुमारी, गायत्री कुमारी, चंदा कुमारी, सुमन कुमारी, तान्या मिश्रा, शालू कुमारी, शालू पर्वत, अल्का कुमारी, संजना कुमारी, सोनाली कुमारी, प्रतिभा कुमारी और रंजना कुमारी।

रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक संजय पाठक ने टीम की इस जीत पर गर्व जताया। इस उपलब्धि पर हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ सिवान की महासचिव सलमा खातून और आईएमए सिवान के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिंहा सहित कई चिकित्सकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर