Explore

Search

May 14, 2026 9:33 am

मैरवा में 432 लीटर अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार, कार जब्त

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

चेकपोस्ट पर सघन जांच में मिली बड़ी सफलता

  • धरनी छापर चेकपोस्ट पर चल रहा था वाहन जांच अभियान
  • कार से 432 लीटर विदेशी शराब बरामद
  • यूपी निवासी एक तस्कर गिरफ्तार
  • अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को धरनी छापर चेकपोस्ट पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जांच के दौरान संदिग्ध कार की तलाशी ली गई, जिसमें कुल 432 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इस मामले में एक अभियुक्त मेहदी हसन, पिता सुलतान अली, निवासी पड़री टोला सेखपुरवा, थाना हाटा, जिला कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना के संबंध में मैरवा थाना में बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शराब ढोने में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध शराब खेप के पीछे जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर काम किया जा रहा है। साथ ही इस कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
इस कार्रवाई में मैरवा थानाध्यक्ष पु.अ.नि. राहुल कुमार, पु.अ.नि. मनी कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
सिवान पुलिस ने आम नागरिकों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने और सूचना देने की अपील की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर