Explore

Search

May 26, 2026 1:28 am

मैरवा में सात साल से फरार डकैती कांड का आरोपी गिरफ्तार

मैरवा में सात साल से फरार डकैती कांड का आरोपी गिरफ्तार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मैरवा (सिवान) : थाना क्षेत्र के तितरा गांव में वर्ष 2017 में हुए डकैती कांड के सात वर्षों से फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के हथौजी गांव निवासी अतुल कुमार साह के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे रविवार को उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मैरवा और नौतन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) मैरवा गौरी कुमारी ने बताया कि अतुल कुमार साह लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और पूछताछ के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि, पुलिस को उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।

गिरफ्तारी में मैरवा थानाध्यक्ष भरत साह, पुअनि धीरज कुमार, पुअनि सुरेश यादव समेत नौतन और मैरवा थाना की पुलिस बल शामिल थी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर