Explore

Search

May 16, 2026 1:24 am

मैरवा : बालिका हैंडबाल चयन शिविर 12 अप्रैल से

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मैरवा (सिवान) : हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा पश्चिमी चंपारण में 18 से 20 अप्रैल तक आयोजित होने वाले प्रथम बिहार राज्य जूनियर महिला हैंडबाल चैंपियनशिप के लिए सिवान जिले की टीम के गठन हेतु चयन शिविर का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। यह चयन शिविर रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के खेल मैदान में आयोजित होगा।

हैंडबाल एसोसिएशन ऑफ सिवान की सचिव सलमा खातून ने जानकारी दी कि इस चयन शिविर में वही खिलाड़ी भाग ले सकती हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 के बाद हुआ हो और जो सिवान जिले की निवासी हों।

पंजीयन के लिए प्रतिभागियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ियों को 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके पश्चात 17 अप्रैल को चयनित टीम पश्चिमी चंपारण के लिए रवाना होगी।

चयन समिति में एनआइएस प्रशिक्षक विवेक कुमार सिंह और अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी खुशबू कुमारी शामिल रहेंगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता के आधार पर की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर