Explore

Search

March 14, 2026 4:24 am

मैरवा: तेज रफ्तार कार ने ट्रक में मारी टक्कर, दो घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शादी से लौटते समय हुआ हादसा, घायलों का इलाज जारी

सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र में तीतरा-बंका मोड़ के बीच शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी रमेश कुमार और अनुप कुमार के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए नौतन गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर