Explore

Search

May 26, 2026 7:22 pm

मैरवा : ट्रेन से कटकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर

ट्रेन से कटकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मैरवा स्टेशन यार्ड के पास दर्दनाक हादसा, दोनों पैर कटे, सिर में गंभीर चोट

सिवान : शनिवार को मैरवा रेलवे स्टेशन यार्ड के समीप ट्रेन नंबर 55056 से कटकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ व मैरवा थाना की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए मैरवा अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के ममऊर गांव निवासी भरत यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में भरत यादव के दोनों पैर कट गए हैं और उनके सिर में भी गंभीर चोट आई है।

आरपीएफ को जैसे ही सूचना मिली कि मैरवा यार्ड के डाउन लूप लाइन के पास कोई व्यक्ति ट्रेन से कटकर घायल हो गया है, स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल रविंद्र दीक्षित व कांस्टेबल विनोद कुमार वर्मा तत्क्षण मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर घायल भरत यादव को गंभीर हालत में पड़ा पाया गया। इसी दौरान मैरवा थाना के एएसआई दीपक कुमार अपने स्टाफ के साथ पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में घायल की पहचान रोहित कुमार नामक युवक ने की, जिसने बताया कि घायल व्यक्ति उसके चाचा हैं।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर