✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला निवासी अजय कुमार और विपिन कुमार के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार, दोनों दोस्त यूपी के रामपुर गए हुए थे और लौटने के दौरान एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 1

