Explore

Search

May 1, 2026 7:37 am

मैरवा: इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो से लोगों की हो रही पहचान

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हत्या के बाद पुलिस टीम पर हमले की जांच तेज, वीडियो से पहचान कर होगी गिरफ्तारी

सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बाजार निवासी भगवान यादव के 20 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार यादव की बदमाशों ने अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को तितरा बाजार के समीप एक स्कूल के पीछे फेंक दिया गया था। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद मैरवा थाना पुलिस टीम की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई कर दी।

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर पुलिस पिटाई करने वालों की पहचान कर रही है। इसके अलावा, सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए गए हैं, जिनके जरिए आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने कुछ युवकों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस मामले में सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो फुटेज और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के माध्यम से पिटाई करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर