Explore

Search

December 11, 2025 5:36 am

महाराजगंज : स्वास्थ्य मंत्री ने किया मां गढ़ देवी राजकीय मेला का उद्घाटन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान) : प्रखंड के बलिया पंचायत स्थित बलिया गांव में शनिवार को मां गढ़ देवी राजकीय मेले की भव्य शुरुआत हुई। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

मेले का उद्घाटन बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय, जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता, प्रभारी एसपी नीरज कुमार सिंह, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, देवेशाकांत सिंह, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, एसडीओ अनिल कुमार, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन और मेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही मेला क्षेत्र मां गढ़ देवी के जयकारों से गूंज उठा।

उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मां गढ़ देवी का यह मेला वर्ष 2022 में राजकीय मेला घोषित हुआ था। मां गढ़ देवी का इतिहास अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली है, जिसे देखते हुए इसे राजकीय दर्जा दिया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के सहयोग से यह मेला पिछले तीन वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है।

इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद मनोज सिंह, भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, संजय पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, सत्यम दुबे, डीडीसी मुकेश कुमार, बीडीओ बिंदु कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र, पंडित मनोज पांडेय, दारौंदा प्रखंड प्रमुख गुड़ियाया सिंह, उमेश सिंह, ई. प्रमोद रंजना, देवेंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं मेला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर