Explore

Search

December 13, 2025 3:57 pm

महाराजगंज : स्वतंत्रता सेनानी रघुबीर सिंह की पत्नी स्व. बसंती देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सांध्य आरती

✍🏽परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज प्रखंड के बंगरा स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में स्वतंत्रता सेनानी स्व. रघुबीर सिंह की धर्मपत्नी स्व. बसंती देवी की 13वीं पुण्यतिथि बड़े ही सनातनी वातावरण में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संध्यारती का आयोजन हुआ, जिसमें विशेष रूप से बनारस की काशी नगरी से आए पांच सदस्यीय आरती मंडली के विद्वानों ने संध्या आरती प्रस्तुत की।

कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के संयोजक शिक्षक कुमार राजकपूर टीपू ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी, बिहार भाजपा के पूर्वी जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार और पश्चिमी जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी रहे। वहीं, कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य पंडित धनंजय दूबे की उपस्थिति ने धार्मिक वातावरण को और गरिमामय बना दिया।

पुस्तकालय सह वाचनालय समिति के अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने आगंतुक अतिथियों को बुके और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संस्थाओं को विरासत और विकास दोनों के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है, और इसी सोच के तहत पुस्तकालय सह वाचनालय परिवार निरंतर समाज सेवा के कार्यों को गति दे रहा है।

वहीं, मानद सदस्य भास्कर कुमार ने पुस्तकालय के विविध कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों, विशेषकर बेटी की शादी हेतु सहयोग कार्यक्रम की जानकारी दी।

इस अवसर पर संतोष राउत, सुधीन्द्र कुमार सिंह, विक्रमा पंडित, शिवशंकर सिंह, जलेश्वर सिंह, झब्लू सिंह, अमित कुमार बबुआ जी, प्रत्यूष कुमार गौतम, उप मुखिया कौशल्या देवी, तारणि सिंह, लाल मोहम्मद, शिक्षक अशोक कुमार कुंवर, सुभाष सिंह, हरेंद्र कुमार, विजय कुमार साह, उमेश साह और रामसागर म सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर