Explore

Search

March 17, 2026 1:17 pm

महाराजगंज: स्वच्छता पर्यवेक्षकों व कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

कम मानदेय व नौकरी की अनिश्चितता को लेकर स्वच्छता कर्मियों ने उठाई आवाज

सीवान : महाराजगंज प्रखंड के स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों ने रविवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर विधायक विजय शंकर दुबे को ज्ञापन सौंपा

स्वच्छता कर्मियों ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार उनसे पूरा समय काम ले रही है, लेकिन मानदेय दैनिक मजदूरी से भी कम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उन्हें सिर्फ 7500 रुपये प्रति माह मानदेय मिलता है, जो बढ़ती महंगाई के दौर में बेहद कम है और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है

विधायक से हस्तक्षेप की मांग
स्वच्छता कर्मियों ने विधायक विजय शंकर दुबे से सरकार से वार्ता कर उनकी मांगों को रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत उनकी भूमिका अहम है, लेकिन उनकी मेहनत का उचित पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है

ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल थे:
मंजय कुमार पाल, विकेश कुमार, आफताब आलम, जितेंद्र प्रसाद, नीतीश कुमार पांडेय, अब्दुल हुसैन, जितेंद्र पंडित आदि।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर