✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
महाराजगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के इंदौली गांव में छह फरवरी को सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में थाना में दोनों पक्षों की ओर से 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पुलिस कर रही छापेमारी
थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सभी आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

