Explore

Search

May 25, 2026 8:28 pm

महाराजगंज: वार्ड पार्षद ने नगर पंचायत के कार्यकलाप पर उठाए सवाल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

वार्ड पार्षद हीरो श्रीवास्तव ने अध्यक्ष और ईओ पर मनमानी, भ्रष्टाचार और जनता की अनदेखी का लगाया आरोप

सिवान जिले के महाराजगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो के पार्षद हरेंद्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ हीरो ने नगर प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पंचायत आमजन की समस्याओं को दरकिनार कर केवल अपने हितों की चिंता कर रही है।

पार्षद ने कहा कि बैंक चौक की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। वहीं, नाले की सफाई न होने से हल्की वर्षा में भी जलजमाव की स्थिति बन रही है।

उन्होंने अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) पर बैठक में अपनी मनमर्जी से एजेंडा पास कराने का आरोप लगाया और कहा कि जनता की समस्याओं पर कोई विचार नहीं होता। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में गरीबों से अवैध रूप से पैसा वसूलने, कम दाम की गाड़ियों को ऊंचे दाम में दिखाकर खरीदने तथा होल्डिंग टैक्स में लूट जैसे आरोप भी लगाए गए।

हीरो श्रीवास्तव ने नगर पंचायत में कई अन्य गड़बड़ियों की ओर भी इशारा किया और जांच की मांग की।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में विकास कार्य तेज गति से चल रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर