Explore

Search

June 8, 2026 1:23 pm

महाराजगंज: रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में राष्ट्रीय झंडोतोलन 11.30 बजे

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर, बंगरा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का निर्धारण अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज द्वारा किया गया है।

पुस्तकालय सह वाचनालय समिति के मानद सदस्य और शिक्षक कुमार राजकपूर टीपू ने बताया कि आगामी 26 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महाराजगंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और सुबह 11:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी स्व. रघुबीर सिंह की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ होगी। यह मूर्ति परिसर में स्थापित है और इसका अनावरण पिछले वर्ष राज्यपाल द्वारा किया गया था। इसके बाद स्कूली बच्चों के बीच विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर