Explore

Search

March 17, 2026 2:08 pm

महाराजगंज: मैट्रिक परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को एसएच कोचिंग संस्थान ने किया सम्मानित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान) : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थियों को अनुमंडल मुख्यालय स्थित हल्दीहट्टा बाजार के एसएच कोचिंग संस्थान में सम्मानित किया गया। संस्थान के निदेशक किशन बर्णवाल ने सफल छात्रों को मोमेंटो प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सम्मानित छात्रों में प्रथम स्थान पर अदिति कुमारी, द्वितीय स्थान पर साक्षी कुमारी तथा तृतीय स्थान पर लक्ष्मण कुमार रहे। इनके अलावा साहिल कुमार, सैफ अली, फैज खान, फैयाज, गोलू कुमार, इशरत जहां, ब्यूटी कुमारी, अनामिका कुमारी, प्रिंस कुमार, अंजू कुमारी, सुहाना कुमारी, कुसुम कुमारी, बंटी कुमार, मंजीत कुमार एवं अनुज कुमार समेत कई प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अभिजीत बर्णवाल, अनीता देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान छात्रों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर