Explore

Search

March 5, 2026 3:39 pm

महाराजगंज में विकास हुआ ठप, जनता बदलाव के मूड में : वीआईपी नेता नीतीश द्विवेदी

महाराजगंज में विकास हुआ ठप, जनता बदलाव के मूड में : वीआईपी नेता नीतीश द्विवेदी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क की हालत जस की तस, जनप्रतिनिधियों पर उठाया सवाल

महाराजगंज (सिवान) : महाराजगंज क्षेत्र में विकास की रफ्तार आज भी थमी हुई है। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। इस मुद्दे को लेकर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नीतीश कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को महाराजगंज स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि जितने भी जनप्रतिनिधि अब तक हुए हैं, उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके कारण आज भी महाराजगंज उपेक्षा का शिकार है।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी एकजुटता के साथ एनडीए के खिलाफ खड़ा है और 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए का सफाया तय है। जनता अब सच समझ चुकी है और बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं प्रत्येक गांव में जाकर लोगों से मिलेंगे, उनकी समस्याएं जानेंगे और उसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान राजद नेता रामू यादव, चंदन कुमार, कौशर अली, असगर अली, दयाशंकर द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर