Explore

Search

May 8, 2026 3:23 pm

महाराजगंज: पिस्टल और 16 गोली के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता

महाराजगंज (सीवान)। मुख्यालय स्थित राजेंद्र चौक के पास रविवार की शाम पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक पिस्टल और 16 गोली के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर ये युवक भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया।

पुअनि रजनीकांत के नेतृत्व में पुलिस राजेंद्र चौक पर वाहन जांच अभियान चला रही थी। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देख भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने तुरंत पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से एक पिस्टल और 16 गोली बरामद हुई।

थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जिगरहवां निवासी बादल कुमार सिंह, पीयूष कुमार और विशाल कुमार के रूप में हुई है। सोमवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर