Explore

Search

March 5, 2026 12:55 am

महाराजगंज : पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में सिवान में शोक सभा व कैंडल मार्च

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जिले के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धांजलि सभा, दो मिनट का मौन और कैंडल मार्च के जरिए दी गई श्रद्धांजलि, आतंकी हमले की कड़ी निंदा

सिवान: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी परस्त आतंकवादियों द्वारा किए गए बर्बर हमले में 28 हिंदू पर्यटकों की मौत और 10 से अधिक के घायल होने की घटना के बाद सिवान जिले में गहरा आक्रोश है। इस घटना के विरोध में जिले भर में शोक सभाओं का आयोजन किया गया और कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।

महाराजगंज मुख्यालय स्थित गोरख सिंह महाविद्यालय और केंद्रीय विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

महाविद्यालय के अध्यक्ष सह निदेशक प्रो. अभय कुमार सिंह ने कहा कि यह कृत्य आतंकवाद की चरम सीमा है और भारत इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यह हमला पाकिस्तान की शह पर हुआ है और इस बार उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

श्रद्धांजलि सभा में बीएड कॉलेज की चेयरमैन वीणा कुमारी, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य हेमंत कुमार, प्रभारी प्राचार्य प्रो. मुरारी पांडेय, प्रो. अनिल सिंह, प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह, अर्चना कुमारी, मनोज कुमार यादव, शिवजी तिवारी सहित कई शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।

वहीं, रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार स्थित बिस्मिल्लाह खां संगीत महाविद्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आयोजक जयशंकर सिंह ने कहा कि यह हमला न केवल मासूमों पर, बल्कि हमारी मानवीयता और राष्ट्रीय एकता पर हमला है। इसके बाद कैंडल मार्च निकाल पूरे गांव में शांति यात्रा की गई।

इस कार्यक्रम में शिक्षक संतोष सिंह, डॉ. मुकेश दुबे, मुकेश सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, अरुण कुमार, सुमन कुमार, विकास सिंह, चंदन कुमार, विकेश, अमितेश समेत कई लोग शामिल रहे।

इसी क्रम में नौतन बाजार में भी कैंडल मार्च निकाला गया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। समाजसेवी और सूर्यसेना प्रमुख राहुल कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष (गोपालगंज) रामज्ञान सिंह, उत्कर्ष तिवारी, भीमसेन प्रसाद, आंद मदेशिया, शंकर प्रसाद, अंकित कुमार आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर