Explore

Search

December 13, 2025 3:17 pm

महाराजगंज: दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अंतिम दिन निकली भव्य शोभा यात्रा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भक्ति और आस्था के संग जयघोष से गूंज उठा नगर, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

महाराजगंज (सीवान): प्रखंड के बंगरा स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्रीदुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अंतिम दिन शनिवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बाला बाबा मठ के मठाधीश महामंडलेश्वर बद्री नारायण दास महाराज की अध्यक्षता में वाराणसी से आए आचार्य राकेश शुक्ला, अमित तिवारी, चंद्रशील त्रिपाठी, शिव प्रसाद त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

शोभा यात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए बंगरा, कल्याणपुर, दुरेजी, रामलखन चौक व बाबा मोड़ होकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़े और बैंड-बाजे विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। जय श्रीराम, जय हनुमान, हर-हर महादेव, जय माता दी के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

श्रद्धालुओं ने रंगोली बनाकर स्वागत द्वार सजाए और जगह-जगह प्याऊ व प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान सुंदरा देवी, दिनेश सिंह, रजनीश कुमार उर्फ झबलू सिंह, आजाद सिंह, सुनील प्रसाद, अमित कुमार बबुआजी, पिंटू सिंह, सरपंच नागेंद्र किशोर सिंह, बीडीसी मुन्ना ठाकुर, जयप्रकाश सिंह, बटर बाबा, कामेश्वर सिंह, अंकुर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर