Explore

Search

March 13, 2026 7:03 am

महाराजगंज : जदयू की कोर कमेटी बैठक में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सफलता को लेकर हुई चर्चा

जदयू की कोर कमेटी बैठक में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सफलता को लेकर हुई चर्चा
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान): पचरुखी के जसौली में 20 जून को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जदयू की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक महाराजगंज के पोखरा पंचायत में पूर्व विधायक हेमनारायण साह की अध्यक्षता में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की यह सभा बिहार के लिए विकास की एक नई दिशा तय करेगी। उन्होंने दावा किया कि महराजगंज से 10 हजार से अधिक लोग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सिवान पहुंचेंगे। जदयू कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को निमंत्रण पत्र देकर सभा में चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ईमानदारी और एकजुटता के साथ कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करें। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार केवल चुनाव प्रचार के लिए नहीं, बल्कि बिहार को विकास की नई सौगात देने के लिए सिवान आ रहे हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आगामी चुनाव में एनडीए गठबंधन को अपनी चट्टानी एकता के साथ फिर से सत्ता में वापसी करनी है और यह कार्यक्रम उसकी दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

बैठक में जदयू के जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, प्रमोद प्रियदर्शी, रणजीत कुमार यादव, सत्येंद्र ठाकुर, संजय ठाकुर, हरिशंकर आशीष, सुमन कुमार सेनानी, प्रेमप्रकाश गुप्ता, अजय सिंह समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर