Explore

Search

March 20, 2026 9:52 am

महाराजगंज : छह वर्षों से नाला नहीं, सड़कों पर गंदा पानी देख फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, किया प्रदर्शन

महाराजगंज : छह वर्षों से नाला नहीं, सड़कों पर गंदा पानी देख फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

महाराजगंज के पोखरा पंचायत में जलजमाव से लोग परेशान, जनप्रतिनिधियों पर लगाया उदासीनता का आरोप

महाराजगंज (सिवान): प्रखंड के पोखरा पंचायत के वार्ड संख्या 5 और 7 में छह वर्षों से नाला नहीं होने के कारण नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शीघ्र नाला निर्माण एवं जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि नाला नहीं होने से बारिश या नलों के पानी का गंदा बहाव सड़कों पर जम जाता है। जलजमाव में कीड़े पैदा हो गए हैं जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कई लोग पहले ही बीमार हो चुके हैं।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण बनारसी चौहान, अशोक चौहान, सत्येंद्र कुमार, विक्की कुमार, प्रिंस कुमार, शिवनाथ प्रसाद, हरिनंदन महतो, जितेंद्र प्रसाद, दिनेश ठाकुर, हरेंद्र मांझी आदि ने बताया कि उन्होंने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रवाल और तत्कालीन डीएम को तीन बार आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विधायक से सड़क निर्माण की मांग करने पर उन्हें मुखिया से बात करने को कहा गया, लेकिन अब तक न तो सड़क बनी और न ही नाला। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता के कारण वे नारकीय स्थिति में जीने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर