Explore

Search

April 13, 2026 1:24 pm

महाराजगंज : चचेरा भाई की शादी से पहले सड़क हादसे में किशोर की मौत

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

महाराजगंज के जगदीशपुर में हुआ हादसा, तिलक की खुशी मातम में बदली

सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के महाचौर गांव निवासी मनोज महतो के पुत्र निक्की महतो के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि निक्की अपने चचेरे भाई के तिलक समारोह की तैयारियों में जुटा था और रविवार की शाम सामान खरीदने बाइक से महाराजगंज गया था। लौटते समय जगदीशपुर के पास किसी वाहन को साइड देने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निक्की की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा थाना को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया गया।

इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तिलक की खुशी पल भर में मातम में बदल गई। मां, पिता, दादा और भाई सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में शोक का माहौल है और सैकड़ों ग्रामीण परिजनों को ढाढ़स बंधाने में लगे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर