Explore

Search

March 12, 2026 2:14 pm

महाराजगंज : आपसी रंजिश में काजी बाजार में दो भाइयों पर तलवार से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

आपसी रंजिश में काजी बाजार में दो भाइयों पर तलवार से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

रंजिश में पट्टीदारों ने किया खौफनाक हमला, शहर के बीचोंबीच मची अफरा-तफरी, एसपी ने संभाली कमान

महाराजगंज (सिवान): काजी बाजार में गुरुवार की रात करीब आठ बजे आपसी रंजिश में दो भाइयों पर तलवार और फसुली से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में रितेश पटवा (पुत्र कन्हैया पटवा) की मौत हो गई, जबकि विकास पटवा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गोरखपुर रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भाई अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी तीन पट्टीदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे और अचानक दोनों पर हमला कर दिया। दुकानदारों के जुटने से पहले ही हमलावर फरार हो गए।

घायल अवस्था में दोनों को महाराजगंज पीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही रितेश पटवा की मौत हो गई, जबकि विकास की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। देर रात एसपी अमितेश कुमार भी महाराजगंज पहुंचे और पूरी घटना की गंभीरता से जांच शुरू करवाई।

एफएलसी की टीम ने शुक्रवार को मौके से सबूत जुटाए और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि हमला कृष्णा, लखी, पिंटू, संजीव और जितेंद्र पटवा ने किया है।

हालांकि समाचार प्रेषण तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

घटना के बाद काजी बाजार में दहशत और मातम का माहौल है। स्थानीय लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर