Explore

Search

January 20, 2026 3:10 pm

महाराजगंज : अफराद मोड़ पर अनियंत्रित कार ने मचाया कोहराम, एक की मौत, दो घायल, सड़क जाम

अफराद मोड़ पर अनियंत्रित कार ने मचाया कोहराम, एक की मौत, दो घायल, सड़क जाम
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
भाग रही कार ने बाइक व पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महाराजगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के समीप सोमवार की शाम एक अनियंत्रित कार ने पहले एक बाइक में टक्कर मारी और फिर भागने के क्रम में दो पैदल चल रहे राहगीरों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान अफराद निवासी कमल सिंह के पुत्र बड़क सिंह (45) के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति माधी निवासी संजय राम बताया जा रहा है। साथ ही बाइक चालक भी घायल हुआ है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में सिवान की ओर से बसंतपुर की तरफ जा रही थी। अफराद मोड़ के पास अचानक कार असंतुलित हो गई और पहले एक बाइक में जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, लेकिन थोड़ी ही दूरी पर सिसई पेट्रोल पंप के समीप दो पैदल व्यक्तियों को भी कुचल दिया।

घटना में बड़क सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों को ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल सिवान भेजा गया। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अफराद मोड़ पर सड़‍क को पूरी तरह से जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर महाराजगंज एवं गोरेयाकोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर