Explore

Search

June 27, 2026 1:53 am

मलमलिया हत्याकांड : तिहरा हत्याकांड के खिलाफ मलमलिया में निकाला गया कैंडल मार्च

 

तिहरा हत्याकांड के खिलाफ मलमलिया में निकाला गया कैंडल मार्च
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सामाजिक सौहार्द व शांति के संदेश के साथ जुटे सैकड़ों लोग, पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह ने किया नेतृत्व

भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के मलमलिया में 4 जुलाई की शाम हुई तीन लोगों की नृशंस हत्या के बाद इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। इसी को लेकर सोमवार की शाम क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कैंडल मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने किया।

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों और विभिन्न जाति-धर्मों के लोगों ने भाग लिया। सभी ने एकजुटता का परिचय देते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि मलमलिया की यह जघन्य घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि नेता आएंगे और राजनीति करेंगे, लेकिन पीड़ितों को न्याय दिलाना स्थानीय लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के साथ-साथ उनके जीवनयापन की सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कैंडल मार्च में अशोक सिंह, मनीष सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, श्रीराम सिंह मुन्ना, ध्रुव सिंह, बुधन साह, गुड्डू सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कैंडल मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और इसने समाज में सौहार्द का मजबूत संदेश दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर