✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
भगवानपुर हाट (सिवान): थाना की पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के साघर सुल्तानपुर में छापेमारी कर 34 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। छापेमारी में पीएसआई छपित कुमार चौबे समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
Author: Samay Siwan
Post Views: 6

