✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
भगवानपुर हाट के कौड़ियां पंचायत में शुक्रवार को तीन दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत ₹3000 की अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक मुखिया राजकुमारी देवी एवं पंचायत सचिव मो. इरफान की उपस्थिति में वितरित किया गया।
सीवान: प्रखंड क्षेत्र के कौड़ियां पंचायत अंतर्गत शुक्रवार को तीन मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता पंचायत की मुखिया राजकुमारी देवी एवं पंचायत सचिव मोहम्मद इरफान द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की गई।
मुखिया राजकुमारी देवी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अंतिम संस्कार के समय सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि पंचायत सचिव की अनुशंसा पर लाभुकों का चयन कर उन्हें चेक दिया गया।
जिन लाभुकों को चेक दिया गया उनमें मृतका हीरामति देवी के आश्रित जीतू कुमार, मुख्तार हुसैन के आश्रित बेबी खातून तथा सुरेश मांझी के आश्रित शोभा देवी शामिल हैं। प्रत्येक को तीन-तीन हजार रुपये की राशि का चेक सौंपा गया।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण मूरत मांझी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव और मानवीय सहयोग की भावना से सम्पन्न हुआ।