Explore

Search

May 2, 2026 1:06 am

भगवानपुर हाट : सड़क हादसा: साइकिल व बाइक की टक्कर में तीन घायल, दो की हालत गंभीर

सड़क हादसा: साइकिल व बाइक की टक्कर में तीन घायल, दो की हालत गंभीर
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

भगवानपुर हाट में एनएच 227ए पर टक्कर, घायलों में साइकिल व बाइक सवार शामिल, दो रेफर

भगवानपुर हाट (सिवान) : थाना क्षेत्र के माघर बाजार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 227ए पर बुधवार दोपहर एक साइकिल और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों – नुरुल नजर और महेश पासवान – को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान सरसैयां निवासी बाइक सवार महेश पासवान, माघर निवासी साइकिल सवार नुरुल नजर और गुलाम साबिर के रूप में हुई है।

बताया गया कि महेश पासवान अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी माघर बाजार के पास अचानक साइकिल सवार नुरुल नजर व गुलाम साबिर सामने आ गए, जिससे दोनों वाहनों की टक्कर हो गई और तीनों घायल हो गए।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर